फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 27 May To 02 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ( 27 May To 02 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 May 2024 09:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 26 May 2024 09:16 AM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों की बातों और शुभचिंतकों की नेक सलाह को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 27 May To 02 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 
विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। आर्थिक दिक्कतें भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटरों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती है। तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं। 


रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों की बातों और शुभचिंतकों की नेक सलाह को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। यदि आप सिंगल हैं और किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें जल्दबाजी करने की बजाय सही समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में हैं तो अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को पनपने न दें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन के किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed