फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 26 Sep-02 October 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (26 Sep-02 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Sep 2022 01:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Sep 2022 01:18 PM IST
सार

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में हुए कुछ एक बदलाव या फिर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल जाने के कारण परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 26 Sep-02 October 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला

विज्ञापन

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में हुए कुछ एक बदलाव या फिर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल जाने के कारण परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इस दौरान घरेलू समस्याओं को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। ऐसे समय में आपको बेहद सूझबूझ और शांत मन से चीजों को एक-एक करके सुलझाने की जरूरत रहेगी। घर और कार्यक्षेत्र में आपको सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाना होगा। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना चाहिए और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से एक बार राय जरूर लेना चाहिए। साझेदारी में काम करने वालों को तो बेहद सधे हुए कदम से आगे बढ़ने की जरूरत है। धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली रहेंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, वहीं पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed