फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 26 august to 01 september 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ((26 अगस्त-01 सितंबर)): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 26 Aug 2024 08:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:44 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope:कार्यक्षेत्र में लोग आपके अच्छे कामकाज और व्यवहार कुशलता की तारीफ करेंगे। आपके ऊपर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। तुला राशि के जातकों का इस सप्ताह लिखने-पढ़ने के प्रति रुझान बढ़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में खूब रमेगा।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal  26 august to 01 september 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपका कोई बड़ा मनोरथ अप्रत्याशित रूप से पूरा हो सकता है। इस सप्ताह आप आलस्य को छोड़कर अपने कार्य को कर्मठता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपके परिश्रम और प्रयास का पूरा परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके अच्छे कामकाज और व्यवहार कुशलता की तारीफ करेंगे। आपके ऊपर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। तुला राशि के जातकों का इस सप्ताह लिखने-पढ़ने के प्रति रुझान बढ़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में खूब रमेगा।

सप्ताह के मध्य में आपको परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा और बाजार में आपकी धाक जमेगी।
विज्ञापन


सप्ताह की उत्तरार्ध में आप नई योजना धन लगाने या फिर नए व्यवसाय में हाथ आजमाने का निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। परिजन आपके निर्णयों के साथ खड़े नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों, लव पार्टनर अथवा परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed