{"_id":"65ffac37b6086ffd7208fbea","slug":"saptahik-tula-rashifal-25-to-31-march-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (25 To 31 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (25 To 31 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
सार
तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने बल, बुद्धि और साहस के बल पर अपने सपने को साकार करने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों के लिए सुधारात्मक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने बल, बुद्धि और साहस के बल पर अपने सपने को साकार करने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों के लिए सुधारात्मक साबित हो सकता है। आप पर सुख और सौभाग्य की बारिश होगी। इस सप्ताह आप पाएंगे कि बीते कुछ समय से जिन समस्याओं से आप परेशान चल रहे थे उसका समाधान कितनी आसानी से निकलता चला जा रहा है। पूर्व में की गई बचत और निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह मिलना प्रारंभ हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों को उनके सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।
व्यवसायी वर्ग को कारोबारी मामले में अनुकूलता बनी रहेगी और वे अधिक उत्साह के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना पर काम करते हुए नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक मामलों में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होगें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।