{"_id":"66d3c6b1fe543cf78209f043","slug":"saptahik-tula-rashifal-2-to-8-september-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (2 से 8 सितंबर): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (2 से 8 सितंबर): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 01 Sep 2024 05:24 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों को इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिसकी मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ी अधिक अनुकूल लग सकती है, लेकिन आपको अभी अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए। सप्ताह का पूर्वार्ध आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से शुभ परिणाम लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके जहां स्वजनों के साथ बिगड़े संबंध दोबारा बन जाएंगे तो वहीं भाग्य का सहयोग मिलने लगेगा, जिससे लंबित कार्यों में प्रगति होती नजर आएगी। तुला राशि के जातकों को इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिसकी मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है।
करियर-कारोबार की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को दूसरों की बातों को तूल देने से बचते हुए अपने काम पर फोकस करने की आवश्कता रहेगी। तुला राशि के जातकों को आवेश में आकर अपनी नौकरी में बदलाव करने की भूल करने से बचना चाहिए। रोजी-रोजगार से जुड़ा अहम निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। पारिवारिक दृष्टि से समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में सभी के साथ प्रेम और सामंजस्य बनाकर चलें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।