फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 19 to 25 August 2024 august 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (19 to 25 August 2024): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 19 Aug 2024 01:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान पहले से कार्यरत लोगों को विभिन्न स्रोतों से आमदनी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 19 to 25 August 2024 august 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला राशि 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम और रिश्ते-नाते की दृष्टि से मध्यम फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह तुला राशि का नौकरीपेशा जातक हो या फिर व्यवसाय से जुड़ा कारोबारी, वह अपना शत प्रतिशत अपने कार्य में देता हुआ नजर आएगा। खास बात कि उसके प्रयासों को सौभाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और सीनियर आपके कामकाज की खुले मन से प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे।

सप्ताह के अंत तक आपको बड़ा पद अथवा अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी नये कारोबार की शुरुआत करने अथवा किसी बड़ी डील को फाइनल करने के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान पहले से कार्यरत लोगों को विभिन्न स्रोतों से आमदनी होने की संभावना है। इस दौरान किसी योजना में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।
विज्ञापन


रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी बातों का लोग गलत मतलब निकालते हुए आपसे दूरी बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहनों से अनबन होने की आशंका है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed