फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (18 से 24 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। यह समय आपकी सेहत के भी विपरीत रहने वाला है। 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आप यदि अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलते हैं तो आप जीवन में आने वाली तमाम तरह की परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक विवाद आपकी चिंता का कारण बनेगा। घर के किसी प्रिय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि मतभेद मनभेद न बनने पाए। 


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। यह समय आपकी सेहत के भी विपरीत रहने वाला है। ऐसे में किसी भी रोग के उभरने पर उसकी अनदेखी न करें और समय पर इलाज करवाएं अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक काटने पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा कठिन रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर पैसा खर्च होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। लव लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें और रिश्ते की मर्यादा बनाए रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें तथा गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed