फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 18-24 Dec weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

इस सप्ताह किसी भी कार्य को कल पर टालने से बचें अन्यथा अपेक्षित लाभ एवं सफलता की प्राप्ति संभव नहीं हो पाएगी, बल्कि आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 18-24 Dec weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी भी कार्य को कल पर टालने से बचें अन्यथा अपेक्षित लाभ एवं सफलता की प्राप्ति संभव नहीं हो पाएगी, बल्कि आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत रिश्ते-नातों की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। इस दौरान आपके पिता के साथ किसी बात को लेकर संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार के बावजूद भी परिस्थितियां वश कुछ एक मुद्दों को लेकर स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है।

नौकरपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्चे आपका बना-बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं। यह समय आर्थिक दृष्टि से आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। ऐसे में धन का लेन-देन सावधानी के साथ करें। किसी को धन उधार देने से बचें और बेवजह की चीजों में पैसे न बर्बाद करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध कामकाजी महिलाओं को कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्हें अपनों से सहयोग न मिल पाने के कारण मानसिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरत की अनदेखी न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed