Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 17 to 23 March 2025 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (17 to 23 March 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। यदि बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 17 to 23 March 2025 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातक इस सप्ताह कार्य विशेष को करने को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनोकूल परिणाम पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो भूलकर भी क्रोध में आकर अपनी जॉब में बदलाव का निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। यदि बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Surya Gochar 2025: सूर्य का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक-ठाक रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में अचानक से मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक से आए कुछ बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति भी आ सकती है। इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचें। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर भी लापरवाही करने से बचें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वालाा है। तुला राशि के जातकों को अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार होना होगा अन्यथा आपके पारिवारिक अथवा वैवाहिक संबंध में खटास आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का होगा राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर
उपाय: प्रतिदिन भगवान विघ्न-विनाशक भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed