{"_id":"634bc9e3803ed93fbe29f41d","slug":"saptahik-tula-rashifal-17-23-october-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 17 Oct 2022 12:36 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:36 AM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए भले ही सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानियों के साथ हो लेकिन उत्तरार्ध में उन्हें मनचाहे सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए भले ही सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानियों के साथ हो लेकिन उत्तरार्ध में उन्हें मनचाहे सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में आप अपना धैर्य और विवेक को न खोएं और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बाजार में फंसे धन को निकालने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप अंतत: सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपना टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। कामकाज के सिलसिले में इस सप्ताह आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें, अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक दोनों कष्ट मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले आपका उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको घर में बड़े-बुजुर्ग और कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप लंबे समय से किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए सोच रहे हैं तो आपको अभी उचित समय आने का इंतजार करना चाहिए और यदि आप पहले से प्रेम संबंध में चल रहे हैं तो आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपाय: देवी दुर्गा की प्रतिदिन पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।