फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 14-20 August weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Aug 2023 01:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:20 PM IST
सार

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको को अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 14-20 August weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको को अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है तो वहीं रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों की मनोकामना भी पूरी होगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के संबंध की गई यात्रा बेहद शुभ और मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। इस दौरान कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। इस दौरान लेन-देन की कठिन परिस्थितियों से उबरकर आर्थिक लाभ के बारे में चिंतन-मंथन करेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके व्यक्तिगत जीवन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान आप एकला चलो की बजाय मिलजुलकर काम करने की रणनीति को अपनाते हुए आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपके विरोधी भी आपकी कार्य की क्षमता और उससे जुड़े प्रबंधन को देखकर हैरान रहेंगे। घर और बाहर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत और संबध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव लाइफ शानदार रहेगी और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने के योग बनेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed