फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Feb 2024 11:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती न करें।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती न करें। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ मिलजुल कर काम करना लाभप्रद साबित होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपको रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में बीतेगा।


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको नई योजनाओं पर काम करते हुए आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको ऐसा करने पर अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed