{"_id":"64ab991e4270a29637045336","slug":"saptahik-tula-rashifal-10-16-july-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 10 Jul 2023 11:15 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:15 AM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको चीजें आपके मन-मुताबिक होती हुई नजर आएंगीं।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको चीजें आपके मन-मुताबिक होती हुई नजर आएंगीं। इस दौरान आपके विरोधी परास्त होते हुए नजर आएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं या फिर विरोधी खुद समझौते के लिए आपके साथ पहल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। कार्यक्षेत्र पर आपके सीनियर और जूनियर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। इस सप्ताह आपका शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा।
आपको सुख-सुविधा और ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। किसी प्रिय अथवा व्यक्ति विशेष से बड़ा उपहार मिल सकता है। सुख-सुविधा की चीजों पर धन भी खूर्च होगा। यदि आप समाज सेवा से जुड़े हैं तो आपको आपकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का कद और पद बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वजनों के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी।
विज्ञापन
घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को हल करते समय माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप अभी तक सिंगल थे तो आपके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। मनचाहा पार्टनर मिल जाने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं पहले से चले रहे प्रेम संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और भगवान श्री विष्णु के मंत्र का जप करें।