{"_id":"6608e90e824ee73c5d08bdab","slug":"saptahik-tula-rashifal-1-to-7-april-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 31 Mar 2024 11:07 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:07 AM IST
सार
इस सप्ताह भाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर आकर दस्तक देगा लेकिन आपको उसका लाभ उठाने के लिए बजाय दूसरे पर निर्भर रहने के खुद के परिश्रम और प्रयास पर यकीन रखना होगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस सप्ताह भाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर आकर दस्तक देगा लेकिन आपको उसका लाभ उठाने के लिए बजाय दूसरे पर निर्भर रहने के खुद के परिश्रम और प्रयास पर यकीन रखना होगा। जो जातक लंबे समय से विदेश में जाकर उच्च शिक्षा या कारोबार का सपना संजोए हुए थे, उन्हें इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए भी शुभ साबित होगा।
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। मनचाही जगह पर तबादले अथवा पद-प्रतिष्ठा की कामना पूरी होगी। यह सप्ताह लेखन कार्यों से जुड़े लोगों जैसे पत्रकार, स्क्रिप्ट राइटर, तथा शोधकर्मियों के लिए भी शुभ साबित होगा। इन लोगों का लेखन एवं अध्ययन आदि की प्रति रुझान बढ़ेगा। वहीं घरेलू का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। भाई-बहनों एवं माता-पिता आदि के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरह से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।