{"_id":"674ae94dc859942d0a02621f","slug":"saptahik-tula-rashifal-02-to-08-december-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (02 से 08 दिसंबर ): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (02 से 08 दिसंबर ): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 01 Dec 2024 04:22 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 04:22 PM IST
सार
Libra Weekly Horoscope: यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी रखें और किसी योजना अथवा कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। भूलकर भी जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह काफी आपाधापी बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं का खुलासा दूसरों के सामने करने से बचें अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे लगाने की साजिश रच सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आप अपने विराधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी रखें और किसी योजना अथवा कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। भूलकर भी जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा।
इस सप्ताह कुछ घरेलू समस्याओं को दूर करने के लिए परिजनों के साथ संवाद होगा और कुछ बड़े मसलों का हल भी निकल सकता है। तुला राशि के जातकों को प्रेम संबंध में सावाधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ चीजों को लेकर मतभेद बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।