{"_id":"6754344f534a9b03c70ca2f5","slug":"saptahik-singh-rashifal-8-to-14-december-2024-weekly-leo-horoscope-of-this-week-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह खूब सचेत रहने की आवश्यकता है। भूलकर भी कोई काम जल्दबाजी में न करें।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह खूब सचेत रहने की आवश्यकता है। भूलकर भी कोई काम जल्दबाजी में न करें। इस सप्ताह आप यदि अपनी दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश नहीं लगाते तो आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप यदि आलस्य और बहानेबाजी छोड़कर अपने कार्यों को मनोयोग के साथ करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का कोई और क्रेडिट लेने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में किसी से उलझने की बजाय अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपने काम से ही अपना नाम रोशन करने का प्रयास करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना समय और धन दोनों ही सोच-समझकर कर खर्च करना चाहिए अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी काम समय पर निबटाएं और किसी को उधार माल अथवा पैसे देने से बचें। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ, उसे सुखद बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश न करें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।