फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 4 To 10 March 2024 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Mar 2024 12:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Mar 2024 12:40 PM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य हमेशा याद रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी जरा सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 4 To 10 March 2024 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य हमेशा याद रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी जरा सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। सिंह राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी योजनाओं का खुलासा उसके पूरा होने से पहले बिल्कुल न करें। घर-परिवार की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कतिपय घरेलू समस्याएँ परेशान कर सकती है। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय आप अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का आदर करें अन्यथा अनावश्यक समस्याएं बढ़ सकती हैं।


परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसके लिए स्वयं की ओर से खूब प्रयास करें तथा दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। तन और मन को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह उतावलेपन अथवा किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ी बिजनेस की डील न करें, अन्यथा आपका निवेश किया हुआ धन फंस सकता है। थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी तथा फुटकर कारोबार करने वालों के लिए सामान्य साबित होगा। सिंह राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपना अहं और वहम त्यागना होगा तथा अपने लव पार्टनर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करना होगा, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed