{"_id":"64c6080c07fc8fa964026463","slug":"saptahik-singh-rashifal-31-july-06-august-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Jul 2023 02:12 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:12 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों का गुडलक इस सप्ताह खूब काम करेगा। आपका प्रभाव घर और बाहर दोनों जगह बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपकी करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता में विस्तार होगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों का गुडलक इस सप्ताह खूब काम करेगा। आपका प्रभाव घर और बाहर दोनों जगह बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपकी करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता में विस्तार होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही व्यवसाय से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील हो सकती है। व्यवसाय में विस्तार और बड़े लाभ से आपकी धाक मार्केट में बनेगी। यह समय आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या पुरस्कार मिल सकता है।
आम लोगों के बीच इनका प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी आपसे खुद समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। इस दौरान घर में भी पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। धार्मिक अनुष्ठानों से आप मन में शांति महसूस करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आप निश्चित होकर अपने काम को बेहतर तरीके से करेंगे।
विज्ञापन
सेहत के साथ आपके संबंध भी बढि़या बने रहेंगे। आपको घर में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा तो बाहर आपके मित्रगण मददगार साबित होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक अर्पित करके भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।