फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 29 April To 05 May 2024 weekly Leo Horoscope

Leo Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 Apr 2024 06:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 28 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

करियर-कारोबार आदि से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 29 April To 05 May 2024 weekly Leo Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर पर तमाम तरह की जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। करियर-कारोबार आदि से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है।


सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान आवेश में आकर अथवा जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के साथ अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में सेहत की प्रति लापरवाही और बेवजह का तनाव पालने से बचें।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed