फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाने वाली होंगी।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाने वाली होंगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का खूब सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बनेगी। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और कारोबार में विस्तार की कामना पूरी होगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार या फिर मित्र मंडली के साथ पिकनिक या पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना भी पूरी होगी। इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान को बढ़ाने वाली साबित होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव की साधना और अपने पिता का सम्मान करें। सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed