फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 20 to 26 January 2025 weekly Leo Horoscope of this week

Leo Weekly Horoscope (20 to 26 January): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रह सकता है। 

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 20 to 26 January 2025 weekly Leo Horoscope of this week
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य तेजी के साथ मन मुताबिक पूरे होते हुए नजर आएंगे और सकारात्मक परिणाम की बदौलत आपके भीतर एक अलग ही उर्जा देखने को मिलेगी। करियर और कारोबार दोनों में ही मनचाही प्रगति मिलने के बावजूद सेहत संबंधी दिक्कतें आपकी खुशियों को कम करने का कार्य करेंगी। इस सप्ताह आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर सप्ताह के मध्य से लेकर अंत तक आपको औसत लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों को पूरा करने के लिए आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर आपके कामकाज से असंतुष्ट रह सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न हो पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed