फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 17-23 October weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत गुडलक लिए है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन खूब प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 17-23 October weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत गुडलक लिए है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन खूब प्रसन्न रहेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि ऐसा करते समय आप मनचाहा सौदा कर पाएंगे। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च होगा। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक बढ़ेगी। सीनियर और जूनियर दोनों से खूब सहयोग मिलेगा। बहुप्रतीक्षित प्रमोशन या फिर मनचाहा तबादला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार में न सिर्फ मनचाहा लाभ होगा, बल्कि उसे विस्तार की भी योजना भी बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी दिनचर्या और खानपान दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीहरि की साधना करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed