{"_id":"643cce41427b002e3d04a8d5","slug":"saptahik-singh-rashifal-17-23-april-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 17 Apr 2023 10:29 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:29 AM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप जब तक एक समस्या का समाधान निकालेंगे तब तक एक और समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप जब तक एक समस्या का समाधान निकालेंगे तब तक एक और समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में आपके परिजन और मित्र आपके साथ तन-मन और धन के साथ मदद करने के लिए खड़े रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि या भवन में धन निवेश करने की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए उचित समय का इंतजार करें अन्यथा जल्दबाजी में बनी बात भी बिगड़ सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध सामन्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़कर सूर्य देवता की साधना करें और गाय को आटे में हल्दी मिलाकर खिलाएं।