फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 14-20 August 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Aug 2023 01:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। बीते सप्ताह के मुकाबले आपको इस सप्ताह ज्यादा सफलता और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 14-20 August 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। बीते सप्ताह के मुकाबले आपको इस सप्ताह ज्यादा सफलता और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने निजी जीवन एवं कार्य से जुड़े शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे। इस सप्ताह घर में जहां आपको अपने परिजन का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा वहीं कार्यक्षेत्र में आपके अधीनस्थ अधीनस्थ आपकी आज्ञा का पूरी तरह से पालन करते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। इस दौरान भूमि, भवन या वाहन संबंधी कामना पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर घर में सुख साधन बढ़ेंगे और साथ ही आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। इस दौरान आपका बाजार में फंसा धन आश्चर्यजनक तरीके से आसानी से निकल आएगा। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश लाभ प्रदान करेगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ मौसमी बल्कि किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित होने का खतरा बना रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य उपासना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed