{"_id":"65c8601622fb34fd2f05b8e0","slug":"saptahik-singh-rashifal-12-to-18-feb-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Feb 2024 11:54 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:54 AM IST
सार
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने और कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस पूरे सप्ताह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपकी अतिरिक्त आय के योग बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशिया बनी रहेंगी।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।