फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 10-16 July 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jul 2023 11:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Jul 2023 11:12 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम या फैसला सोच-समझकर करना उचित होगा, अन्यथा बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 10-16 July 2023 weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम या फैसला सोच-समझकर करना उचित होगा, अन्यथा बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़ हुए हैं तो कोई भी बड़ी डील करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें और किसी प्रकार के असमंजस में फैसला न लें। इस दौरान शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी न करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने इष्ट-मित्रों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि आपके द्वारा किसी का अपमान न होने पाए अन्यथा बरसों से बने संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। इस दौरान आपके काम समय पर पूरे होंगे। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने निकल सकते हैं। घरेलू महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ में बीतेगा।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में शरीर में किसी प्रकार का विकार सम्भव है। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे में जल के साथ रोली और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed