{"_id":"6547815bdf2cd297000a2a65","slug":"saptahik-singh-rashifal-06-to-12-nov-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (06 To 12 Nov 2023): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (06 To 12 Nov 2023): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Nov 2023 05:19 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:19 PM IST
सार
इस सप्ताह जो भी काम हाथ में लें उसे बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। कोई भी बड़ी डील या निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका जुड़ाव किसी बड़े प्रोजेक्ट से हो सकता है या फिर कहें आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि यदि आप इसका अच्छी तरह से निर्वहन नहीं करते हैं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। ऐसे में इस सप्ताह जो भी काम हाथ में लें उसे बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। कोई भी बड़ी डील या निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
सप्ताह के मध्य का समय सेहत की दृष्टि से उत्तम नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने के चलते शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट झेल सकते हैं। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज की थकान बनी रह सकती है। इस दौरान स्थायी संपत्ति में कुछ फेरबदल होने की नौबत आ सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा करवा सकते हैं या फिर उसमें आमूलचूल बदलाव करवाने की शुरुआत कर सकते हैं। जिसके लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। मनचाही सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर दुराव हो सकता है। आपसी प्रेम को बढ़ाने और संबंध मजबूत बनाने के लिए गलतफहमियों को संवाद से दूर करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।