{"_id":"629c6639ebcb6b11987840a9","slug":"saptahik-singh-rashifal-06-to-12-june-2022-weekly-leo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 06 Jun 2022 12:37 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:37 AM IST
सार
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त श्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप भाग्य भरोसे बैठने रहने की भूल बिल्कुल न करें,अन्यथा हाथ में आया हुआ सुनहरा अवसर निकल जाएगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त श्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप भाग्य भरोसे बैठने रहने की भूल बिल्कुल न करें,अन्यथा हाथ में आया हुआ सुनहरा अवसर निकल जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम करते समय गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें और किसी के बहकावे में आकर कोई शार्टकट लेने की गलती न करें,अन्यथा आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में कड़ी चुनौती मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय किसी भी सूरत में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ कुछ एक गलतफहमी पैदा हो सकती है जिसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें,अन्यथा आपके संबंधों में दरार आ सकती है। बने बनाए संबंध टूट भी सकते हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।