फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Rashifal 1 To 07 July 2024 Know Predictions Of All Zodiac

Aries Weekly Horoscope (1 To 07 July): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 07:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 30 Jun 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Saptahik Rashifal 1 To 07 July 2024 Know Predictions Of All Zodiac
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यह सप्ताह विगत हफ्ते की तुलना में बेहतर साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह करिअर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी कार्य विशेष के लिए सीनियर से शाबासी मिल सकती है। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप आगे बढ़कर अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी नये कार्य की शुरुआत करने का बीड़ा उठा सकते हैं। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।


सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से देखें तो अधिक खर्चीला रह सकता है। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़े सामान पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। इस दौरान अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें और सोच-समझकर धन खर्च करें अन्यथा आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई-लिखाई में खूब मन रमेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें तथा प्रसाद के रूप में सिंदूर का तिलक माथे पर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed