{"_id":"635ce687b9a1027cf35b77fc","slug":"saptahik-mithun-rashifal31-oct-6-nov-2022-weekly-gemini-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Oct 2022 12:07 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:07 AM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। दबाव में आकर या फिर भावना में बहकर किसी से कोई भी वादा न करें।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। दबाव में आकर या फिर भावना में बहकर किसी से कोई भी वादा न करें। धन के लेन-देन करते समय भी खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आपको आर्थिक हानि हो सकती है। इस दौरान बेवजह की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी। बने-बनाए काम में आने वाली अड़चन से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपके संगी-साथी और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता सरकार से संबंधित अटका काम पूरा होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आप अपने संपर्कों लाभ उठाने में पूरी तरह से सफल होंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही परेशानियों भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग लंबे समय से अपने व्यवसाय में विस्तार करने की सोच रहे थे, मित्रों और परिजनों की मदद से अपने इस सपने को साकार करते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग बढ़ेगा। कामकाजी महिलाओं का घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिर मूंग की दाल दान करें।