फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 9-15 Oct weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Oct 2023 01:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 08 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सुख और सौभाग्य को पूरा साथ मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 9-15 Oct weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सुख और सौभाग्य को पूरा साथ मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपको इसकी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके सितारे आसमान में चमकते हुए नजर आएंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता एवं पराक्रम के बल पर समाज में अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब रहेंगे।


समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी बड़े पुरस्कार या पद से नवाजा जा सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए आपको विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। कुल मिलाकर आपके मान-प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है लेकिन आप उसका समाधान निकालने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की सेहत जरूर आपके चिंता का विषय बन सकती है। सप्ताह के उत्त्रार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed