फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 30 september to 6 October 2024 weekly Gemini Horoscope in hindi

Gemini Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 29 Sep 2024 05:49 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 29 Sep 2024 05:49 PM IST
सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह सकारात्मक और सौभाग्यदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ समाचार और फल की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 30 september to 6 October 2024 weekly Gemini Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह सकारात्मक और सौभाग्यदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ समाचार और फल की प्राप्ति होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप भी लोगों पर अपना पूरा और स्नेह लुटाते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयास से प्रसन्न होकर अधिकारीगण उन्हें पुरस्कृत कर सकते हैं।

व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। व्यवसाय में पूर्व में किये गये निवेश से खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं या फिर आप नौकरी में बदलाव की कामना रखते हैं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। छात्र वर्ग परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस पूरे सप्ताह आपके भीतर अपने कंपटीटर से आगे बढ़ने की ललक बरकरार रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को पंचमुखी रुद्राक्ष चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed