{"_id":"6677d214ec0eb6b8070f1887","slug":"saptahik-mithun-rashifal-24-to-30-june-2024-weekly-gemini-horoscope-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (24 To 30 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (24 To 30 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Jun 2024 01:13 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:13 PM IST
सार
Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यों को समय से पूरा करने तथा आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षाकृत कम फलदायी रहेगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की अधिक आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं।
इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों में निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करने की अथवा नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए उन्हें आलस्य से बचते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। निजी रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए विवाद से बचें तथा संवाद का सहारा लें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करके श्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्र का पाठ करें।