{"_id":"65acb848caef70485900b2c4","slug":"saptahik-mithun-rashifal-22-28-jan-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 21 Jan 2024 11:56 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:56 AM IST
सार
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर के सहयोग से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व ही पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी अथवा पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध तक कारोबार के विस्तार की योजनााएं साकार होती हुई नजर आएंगी। यह समय शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों के लिए बेहद अनुकूल है। उन्हें उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक सुखद पल बिता सकेंगे। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की प्लानिंग कर रहे थे तो इस सप्ताह इस दिशा में किए गये प्रयास सफल हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह की स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हो सकता है।
उपायः प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।