{"_id":"6558cd48840f0e09b50d26d6","slug":"saptahik-mithun-rashifal-20-26-nov-2023-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sat, 18 Nov 2023 09:12 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:12 PM IST
सार
सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको इस दिशा में सफलता या फिर कहें शुभ समाचार पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी से भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको आपको अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता के चलते और खराब जीवनशैली के चलते आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इस दौरान आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में संतान अथवा जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर विदेश में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको इस दिशा में सफलता या फिर कहें शुभ समाचार पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अहम के कारण लव पार्टनर के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है या फिर किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण तकरार हो सकती है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न हो पाने और तकरार के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।