फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 17-23 April weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Apr 2023 10:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Apr 2023 10:12 AM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 17-23 April weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जिसके चलते आपके खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंह की खानी होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इस सप्ताह अचानक से कहीं बड़ी धनराशि प्राप्त होने पर आप लंबे से बने कर्ज को चुकता करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद कोर्ट-कचहरी से बाहर निबट जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान का कारण बनेगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दैनिक पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed