फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 13-19 March weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Mar 2023 10:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Mar 2023 10:19 AM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर गजब का उत्साह बना रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 13-19 March weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर गजब का उत्साह बना रहेगा। हालांकि आप इसके बावजूद अपनी सफलता को लेकर संतुष्ट नजर नहीं होंगे और आपके भीतर और अधिक पाने की लालसा बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं की किसी बड़ी उपलब्धि से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से समय शुभता और लाभ लिए है, लेकिन व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खासकर पास के फायदे में दूर का नुकसान के खतरे से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रयास करें कि अपनों के साथ उपजा मतभेद मनभेद में न बदलने पाए। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की साधना उनकी चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन हरीं मूंग की दाल दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed