{"_id":"65c85cb356598abaf80722d8","slug":"saptahik-mithun-rashifal-12-to-18-feb-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Feb 2024 11:53 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:53 AM IST
सार
इस पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके साथी-संगी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो उन्हें उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके साथी-संगी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाली साबित होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत से ही कारोबार में लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।
यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह शुभचिंतकों एवं स्वजनों की मदद से पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर कारोबार में मुनाफा और बढ़त के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।