{"_id":"65ed3756428bdef8710a4ecc","slug":"saptahik-mithun-rashifal-11-to-17-march-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Mar 2024 12:58 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:58 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करना होगा अन्यथा बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछतावा करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करना होगा अन्यथा बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछतावा करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा फैसला न लें। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने आपकी तारीफ और पीठ पीछे आपका नुकसान करने की फिराक में लगे रहते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह वित्तीय फैसले खूब सोच-विचार करने के बाद लें। यदि आप अपने कारोबार में बदलाव अथवा विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
विज्ञापन
करियर-कारोबार की दृष्टि से आपके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए काम तेजी से निबटते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस दौरान भी आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। लोग आपकी जोड़ी की प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले पर आपके साथ खड़ा नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा चढ़कार विधि-विधान से पूजा एवं ‘ॐ गं गणपतये नम:’ का एक माला जप जरूर करें।