{"_id":"64ab96f46b8888a7a40ee5a3","slug":"saptahik-mithun-rashifal-10-16-july-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 10 Jul 2023 11:01 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:01 AM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा भाग-दौड़ वाला रह सकता है, उस पर से आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा भाग-दौड़ वाला रह सकता है, उस पर से आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है। ऐसे में इस सप्ताह अपने कामकाज के साथ अपने खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने अचानक से भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती है, जिनका समाधान खोजने के लिए आपको ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कारोबार में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको अपना व्यवसाय पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके स्वास्थ्य के हिसाब से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी विषय को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। कोशिश करें कि मतभेद मनभेद में न बदलने पाए। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहें हैं या फिर आपका मन अपने कारोबार को विस्तार देने का है तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को इग्नोर न करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।