{"_id":"63ba93d5253db0005669bd20","slug":"saptahik-mithun-rashifal-09-15-jan-2023-weekly-gemini-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Jan 2023 03:42 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:42 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी को जवाब देते समय या किसी बड़े निर्णय को लेते समय खूब सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी को जवाब देते समय या किसी बड़े निर्णय को लेते समय खूब सावधान रहना होगा। इस सप्ताह आपकी एक छोटी सी भूल या फिर कहें निर्णय लेने में की गई एक छोटी सी गलती आपके बड़े अफसोस का कारण बन सकती है। इस सप्ताह न तो दूसरों के विवाद में पड़ें और न ही अपने घर में किसी के साथ बेवजह का विवाद करें। मामला चाहे घर-परिवार से जुड़ा हो या फिर कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर की बात को गंभीरता से सुनें और यदि चीजें आपके पक्ष में न हों तो अपनी असहमति भी बड़े आदर के साथ प्रकट करें। ध्यान रखें कि विवादित विषय पर की गई हल्की बात आपको मुश्किल में डाल सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के हल निकलते हुए नजर आएंगे और इस दौरान आपको अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी जेब को देखते हुए खर्च करने की जरूत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सलाह को नजरंदाज करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की पूजा एवं सेवा करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को श्रृंगार की वस्तुएं दान करें।