{"_id":"663774f1873d3bd5c50fc263","slug":"saptahik-mithun-rashifal-06-may-to-12-may-2024-weekly-gemini-horoscope-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
सार
Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा परेशानी लिए लेकिन उत्तरार्ध सुख-समृद्धि और सफलता लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा परेशानी लिए लेकिन उत्तरार्ध सुख-समृद्धि और सफलता लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। जिसे निभाने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम एवं प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी।
मिथुन राशि के जातकों को किसी से ऐसा कोई वादा करने से बचना चाहिए जिसे भविष्य में पूरा करने उन्हें परेशानी महसूस हो। यदि आपका कोई भूमि-भवन से जुड़ा विवाद चल रहा है तो बातचीत के जरिए उसका हल निकालने का प्रयास सफल हो सकता है। घरेलू महिलाओं की इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कठिन समय में आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धनागम के योग बनेंगे। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं।
विज्ञापन
नौकरीपेशा लोगों के कार्य से उनके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन विघ्नहर्ता-सुखकर्ता भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।