फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 01-07 Jan 2024 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत, सामान और संबंध तीनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ अपनी दिनचर्या और खानपान का भी खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 01-07 Jan 2024 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत, सामान और संबंध तीनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ अपनी दिनचर्या और खानपान का भी खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारी के प्रति भी सचेत रहने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का खूब ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आकंशा है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी और माता की सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

सप्ताह के मध्य में अचानक से भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं, जिसका हल निकालने के लिए आपको इस दौरान कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि इस कठिन स्थिति में आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा, जिनकी मदद से आप अंतत: समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग समर्थन मिलता रहेगा। व्यवसाय में धीमी गति से ही सही लेकिन धन लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की हल्दी और पीले पुष्प चढ़ाकर नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed