{"_id":"65224e3569fcbacf7c087a15","slug":"saptahik-mesh-rashifal-9-15-oct-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (9-15 Oct) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (9-15 Oct) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Oct 2023 01:30 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:30 PM IST
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
विज्ञापन
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बेहतर रहने वाला है। करियर-कारोबार के लिए यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। रोजी-रोजगार के सिलसिले में आपके द्वारा किए गये सारे प्रयास सफल होंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सीनियर और जूनियर प्रशंसा करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ी डील कर सकते हैं।
विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। निजी संबंधों की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल फलप्रद बना हुआ है। सप्ताह के मध्य में किसी महत्त्वपूर्ण मसले को सुलझा लेने पर आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। इस दौरान संतान से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध और पारिवारिक मामले में अनुकूलता रहने के कारण आप पूरे सप्ताह प्रसन्नचित रहेंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। परिजन आपके प्रेम को विवाह में बदलने की इजाजत दे सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।