{"_id":"62ef5f8fb68cc15b03590b0f","slug":"saptahik-mesh-rashifal-8-to-14-august-2022-weekly-aries-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 08 Aug 2022 12:13 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:13 AM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। करिअर और कारोबार में मनचाही सफलता भी मिलेगी
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। करिअर और कारोबार में मनचाही सफलता भी मिलेगी, इस दौरान व्यस्तता के चलते आप अपने या परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। खान-पान और दिनचर्या न होने पर आपको सेहत संबंधी कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। सप्ताह के मध्य तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान सरकारी विभाग से जुड़े मामलों में भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मुश्किल भरे इस समय में आप अपने अपनों और बेगानों के बीच बेहतर तरीके से फर्क कर पाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान धन के मामलों में सचेत रहें और किसी योजना या कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सोच-समझकर पग आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझने का प्रयास करें। समस्याएं चाहें करिअर या कारोबार से जुड़ी हों या फिर घर-परिवार से उन्हें दूर करने में आपका आपका जीवनसाथी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का पाठ करें।