फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 7-13 August weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (7-13 August) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Aug 2023 01:44 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

मेष राशि के लिए अगस्त महीने का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के साथ सेहत और संबंध पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 7-13 August weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के लिए अगस्त महीने का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के साथ सेहत और संबंध पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। इस दौरान आपकी आय कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। मेष राशि के छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। निजी संबंधों में गलतफहमियां पनपने के कारण आपके अपने आपसे दूर छिटक सकते हैं।


यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेनदेन तथा कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ न उलझें अन्यथा मान-सम्मान में हानि होने का योग है। इस दौरान अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से भी बचें अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई ऐसी गलती न करें जिसके चलते आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़े। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल बनेगा। घर में पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed