फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 4 To 10 March March 2024 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (4 To 10 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Mar 2024 12:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 4 To 10 March March 2024 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसम जनित बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट लगने के कारण शारीरिक या मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में अपेक्षा से कम उद्देश्य की पूर्ति होने पर मन थोड़ा हताश रह सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रह सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा अधिक कठिनाई भरा रह सकता है। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी।


सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत आदि पर अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। उतार-चढ़ाव वाले समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा तथा शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed