{"_id":"662e423c0851f3729e0a2b6a","slug":"saptahik-mesh-rashifal-29-april-to-05-may-2024-weekly-aries-horoscope-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (29 April To 05 May) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (29 April To 05 May) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 28 Apr 2024 06:27 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:27 PM IST
सार
Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। आपके लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी किसी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। आपके लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी किसी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि आप प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आप पर आपके सीनियर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहन से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान आप पाएंगे कि आपके करियर-कारोबार के साथ निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से निकलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।