{"_id":"641fd85676ae4077620f07f3","slug":"saptahik-mesh-rashifal-27-march-02-april-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (27 March-02 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (27 March-02 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:11 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:11 AM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से अधिक काम आपके सिर पर आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान सेहत भी कुछ नरम रह सकती है, ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा ज्यादा चुनौती भरा रह सकता है। विदेश में करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत लोगों की राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या भावना में बहकर उठाया गया कदम आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन श्री दुर्गा जी पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।