{"_id":"64981b763b751f4fb60552d3","slug":"saptahik-mesh-rashifal-26-june-2-july-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (26 June- 2 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (26 June- 2 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 25 Jun 2023 04:31 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:31 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष राशि
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार को लेकर कुछेक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान इष्ट-मित्रों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके भीतर थोड़ा निराशा का भाव जाग सकता है। हालांकि यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी और आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेन-देन और व्यवसाय से जुड़ी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और कागज संबंधी काम कार्य पूरे करके रखें। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में इस संबंध में कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी। सीनियर अपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति के जरिये उद्योग-धंधे में लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय: दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।